रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों को पीसीसी अध्यक्ष ने कांग्रेस में शामिल किया
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कई लोग शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं इससे तय है कि जनता बदलाव चाहती है।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार रायपुर विधानसभा के कई लोगों ने महेंद्र सिंह नेगी गुरु जी के नेतृत्व में कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में भूतपूर्व रिटायर अधिकारी, युवा शक्ति, महिला पुरुष आदि शामिल रहे। इससे पूर्व भी नेगी के नेतृत्व में दो बार रायपुर विधानसभा से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि,अधिकारी, पार्षद प्रत्याशियों सहित अनिल नागरिक शामिल हो चुके हैं।
शनिवार को कांग्रेस में शामिल होने वालों में देहरादून बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह पवार , धर्म सिंह , मनीष नेगी , अनस अहमद , वीर मलिक , उम्मेद सिंह रावत जौनपुरी, कमल सैनी, प्रदीप बडोनी, संजय रावत, आकाश राणा, श्रीमती सुनीता मौर्य, श्रीमती आशा सिंह, वीरेंद्र सेंदरी पूर्व प्रधान अखंड वाली भिलंग, श्रीमती मीना उपाध्याय, नरदेव सिंह श्रीमती सुकन्या देवी, प्रेम सिंह सेदरी, सुभाष रमोला, वीरेंद्र सिंदरी, गौरव बिष्ट नंदन नेगी, प्रदीप रावत,आदि शामिल रहे।

