
– जैनी ने कहा,हरक सिंह पागल हो गए हैं
– हरक सिंह ने कहा, वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे
– पूर्व विधायक बड़थ्वाल व योगेंद्र चौहान ने कही अलग अलग कहानी
– आरोपों की जंग में सीबीआई और डीएनए जांच की मांग
– जैनी ने आतंकवादी या उग्रवादी होने के दावों को दी चुनौती
पहाड़ का सच देहरादून। चंद्रकांता सीरियल की तरह जैनी प्रकरण को हवा देने अथवा ठंडा करने की नीयत से हर रोज नए किरदार सामने आ रहे हैं। एक शख्स योगेंद्र चौहान से एक बयान में कहा कि जेनी के बेटे के पिता डा.हरक सिंह रावत नहीं हैं।
दीपावली के दौरान बम पटाखों के शोरगुल के बीच जैनी और हरक एक दूसरे पर मिसाइल दागते नजर आए। जैनी ने वीडियो वायरल कर कहा कि हरक सिंह पागल हो गए हैं तो हरक ने डीएनए व सीबीआई जांच का सामना करने की बात दोहराई तथा दोषी पाए जाने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात भी कही। पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा अंकिता मुद्दे से ध्यान भटकाकर जैनी मामले को उछाल रही है।
चुनावी साल में 23 साल पुराना मामला उठने पर कांग्रेस का आक्रामकता कुछ कमजोर नजर आ रही है। हालांकि, हरक सिंह सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर आक्रमण कर फिर से आक्रमण करने की कोशिश में जुटे हैं। हरक सिंह पुराने कागजातों को दिखाकर जैनी को झूठा करार दे रहे हैं हालांकि,जैनी के बच्चे का असली बाप बबलू या फिर कोई हरियाणा का व्यक्ति है,इस पर संदेह बना हुआ है।

इस मामले में योगेंद्र चौहान की एंट्री भी एक नए बयान के साथ हुई। चौहान ने भी वीडियो जारी कर कहा कि जैनी के बेटे का बाप हरक सिंह नहीं है।जेनी ने मुझे खुद कहा था कि बेटा हरक सिंह का नहीं है।
आजाद समाज पार्टी के नेता ने दी जेनी को नार्को टेस्ट की चुनौती
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व में हरक सिंह रावत की टीम में शामिल रहे योगेंद्र चौहान भी अब जेनी प्रकरण पर सामने आ गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जेनी ने खुद उन्हें कहा था कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है। उन्होंने जेनी को मीडिया के सामने लाइव नार्को टेस्ट कराने की खुली चुनौती दी।
योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि वर्ष 2016 में जब जेनी ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए थे, तब वे खुद दिल्ली जाकर उससे मिले थे। चौहान के अनुसार, उस दौरान जेनी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया था कि असम से निकलने के बाद वह गुजरात, बरेली और दिल्ली समेत कई स्थानों पर रहीं और उस दौरान उसके कई अन्य लोगों के साथ संबंध रहे।
चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय जेनी ने हरक सिंह रावत से एक करोड़ रुपये और एक फ्लैट की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब यह मामला पहली बार सामने आया था, तब सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। बच्चा उनका नहीं पाया गया था। चौहान का दावा है कि जेनी ने उनसे खुद यह बात मानी थी कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है।
अपने बयानों के पक्ष में योगेंद्र चौहान ने जेनी को मीडिया के सामने संयुक्त रूप से नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके। .जेनी ने योगेंद्र के दावों को नकारा, लगाए गंभीर आरोप
जारी की वीडियो, बोलीं-सीबीआई जांच में सामने रखेगी सबूत
इंदिरा देवड़ी (उर्फ जेनी) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। इसमें उन्होंने योगेंद्र चौहान की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं।
इंदिरा देवड़ी ने कहा कि वह योगेंद्र चौहान को पहले से नहीं जानती थीं, बल्कि वह खुद उन्हें ढूंढते हुए उनके घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि योगेंद्र, हरक सिंह रावंत की ओर से मध्यस्थ बनकर पहुंचे थे और केस वापस लेने के लिए उनके घर पर हाथ-पैर जोड़कर मिन्नतें करते थे। करोड़ों रुपये और मकान की मांग किए जाने के आरोप पर जेनी ने बताया कि बातचीत के नाम पर उनके घर आने वाले लोगों की आवाजाही नोएडा स्थित घर के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए उनके घर और आश्रम पर 10-12 लोगों को भेजा गया और उन्हें लगातार धमकियां दी गई।
वीडियो के अंत में उसने साफ किया कि उसे कहां-कहां ले जाया गया और किस तरह से दबाव बनाने की कोशिश की गई, वह इन सभी तथ्यों और सबूतों को सीबीआई जांच के दौरान एजेंसी के सामने रखेंगी। उसने कहा कि ये बातें पूरी तर मनगढ़ंत हैं। चुनौती भरे लहजे में उसने कहा कि योगेंद्र अपनी छोटी बेटी की कसम खाकर बताए कि हमारी तरफ से कभी इस तरह की कोई मांग की थी। डीएनए जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जैनी ने निष्पक्ष जांच की बात कही। .एक दाग भी साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास लूंगा : हरक
-जेनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर – पलटवार किया। उन्होंने जेनी प्रकरण में भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि एक दाग भी साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। न्यायालय की देखरेख में ईमानदारी से प्रकरण की दोबारा से जांच करा लो, यदि मैं ईमानदारी निकला तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। रावत ने दावा किया है कि दून अस्पताल के रिकॉर्ड में जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू दर्ज है।
हरक सिंह रावत ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने उनकी छवि खराब करने के लिए जैनी प्रकरण का षड़यंत्र रचा है। न्यायालय की देखरेख में फिर से भाजपा नेताओं के साथ मेरी भी डीएनए जांच करा लो। उन्होंने कहा, 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मैंने आग्रह किया था कि नारी निकेलन में जेनी से मीडिया को मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। यदि इस प्रकरण में गलत होता तो मेरा हौसला टूट जाता। जब मैं गलत नहीं हूं तो आक्रामक होकर बोलता हूं।
रावत ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरा देश अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहा है। इस आवाज को दबाने के लिए जेनी प्रकरण को उछाला जा रहा है। जबकि सीबीआई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

हरक के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल
देहरादून। जेनी प्रकरण में नाम उछलने के बाद पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल भी सामने आ गईं। सोमवार को उन्होंने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि उनका हरक या जेनी से कोई लेना-देना नहीं है। हां, यह ओछी राजनीति तत्काल बंद होनी चाहिए।
पूर्व विधायक बड़थ्वाल ने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे जिम्मेदार नेता की ओर से की गई टिप्पणी निंदनीय है। उनका यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि मैंने और आशा नौटियाल ने जेनी को हरक के खिलाफ उकसाया था। उन्होंने कहा कि वह बार-बार हम दोनों पर मानहानि करने की धमकी देते हैं तो हरक को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि मैंने आखिर ऐसा क्या किया, जिससे उनकी मानहानि या छवि खराब हुई हो।
आगे बड़थ्वाल ने कहा कि अपने कई वर्षों के राजनीतिक सफर में बतौर विधायक, मंत्री, विस उपाध्यक्ष, महिला आयोग अध्यक्ष के रूप में मेरा राजनीतिक कॅरिअर बेदाग रहा है। जब यह प्रकरण सामने आया था तब कांग्रेस की सरकार थी। हरक मंत्री थे। तत्कालीन विस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें मैं भी बतौर विधायक शामिल थी। समिति के अन्य सदस्यों में अजय भट्ट, आशा नौटियाल व जिलाधिकारी थीं। समिति जेनी से मिलने नारी निकेतन गईं थी। वहां आपबीती सुनने के बाद समिति सदस्यों की आंखें नम हो गईं थीं।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में हूबहू लिखा था। उन्होंने कहा है कि मेरा हरक सिंह रावत या जेनी से कोई व्यक्तिगत लेन-देन नहीं है। अंकिता भंडारी और जेनी जैसी हमारी पीड़ित बेटियों के नाम पर राजनीतिक दलों को ओछी राजनीति बंद करनी चाहिए। देवभूमि की राजनीतिक को कभी गिरने नहीं देना चाहिए। इसकी शुचिता और गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।
जल्द दर्ज होंगे पक्षकारों के बयान
करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में अब पुलिस स्तर पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। जेनी की ओर से पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया शिकायती पत्र एसएसपी देहरादून के माध्यम से जांच अधिकारी तक पहुंच गया है। मामले की जांच कर रहीं डोईवाला क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इस मामले में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेनी ने कुछ दिन पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी दीपम सेठ को शिकायती पत्र सौंपा था। डीजीपी ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून को भेज दिया। इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी थी। अब
डीजीपी को सौंपा गया शिकायती पत्र जांच अधिकारी तक पहुंचा
शिकायती पत्र मिल चुका है, जल्द संबंधित के बयान दर्ज किए जाएंगे। वंदना वर्मा, सीओ डोईवाला।
शिकायत जांच अधिकारी तक पहुंचने के बाद बयान दर्ज करने की तैयारी है।
यह मामला वर्ष 2003 में भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना था। उस समय मामले की सीबीआई जांच हुई थी। तत्कालीन जांच में डीएनए परीक्षण भी कराया गया था। सीबीआई जांच के निष्कर्ष के आधार पर हरक सिंह ने खुद को निर्दोष बताया था। अबजेनी ने पुराने मामले में नए सिरे से शिकायत देकर जांच और बेटे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण की मांग उठाई है।


