भाजपा के बयानों के जबाव में पीसीसी उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने जारी किया बयान
पहाड़ का सच देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि एकजुट कांग्रेस से भाजपा भयभीत है इसलिए भ्रामक व झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितना भी झूठा प्रचार करे,2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट में पीसीसी उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी महर्षि ने सिलसिलेवार भाजपा के आरोपों को मनगढ़ंत और अपना डर छिपाने की कोशिश बताया।
उन्होंने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करन माहरा व डॉक्टर हरक सिंह रावत एकजुट हैं जिससे भाजपा भयभीत हो गई है। पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा भी निरंतर मार्गदर्शन देकर कांग्रेस को मजबूत कर रही हैं।
देखें वीडियो

