पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के तीन नेताओं धीरेंद्र प्रताप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी ने एक संयुक्त बयान में भाजपा को धोखेबाज बताया है।
भाजपा प्रवक्ता व विधायक विनोद चमोली और दो अन्य नेताओं द्वारा हरीश रावत को ड्रामेबाज बताए जाने के कथन के विरोध में धीरेंद्र प्रताप और दोनों विधायकों ने कहा कि विनोद चमोली छोटा मुंह बड़ी बात ना करें।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हरीश रावत का राज्य की और देश की सेवाओं का लंबा इतिहास है। वह अनेको को बार केंद्र में मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। आज तक भी कोई उन पर कोई आरोप नहीं लगा सका है। .धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि झूठी और निराधार बयान बाजी भाजपा के नेता ना करें और इस तरह से सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए गंदे प्रयास न करें।
धीरेंद्र प्रताप हरीश धामी और मनोज तिवारी ने कहा हरीश रावत धरती के नेता हैं और जिस तरह का उनके निजी सहायक पर आरोप लगाया गया है वो केवल चुनावी माइलेज लेने के लिए किया गया है। जिसमें भाजपा कामयाब नहीं होने वाली है ।उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और 2026 के चुनाव में भाजपा का सत्ता से बेदखल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हरीश रावत के व्यक्तित्व से डरती है। इसीलिए उन्हें यदा कदा निशाना बनाया जाता रहा है।

