– पिटकुल द्वारा प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी
पहाड़ का सच देहरादून। विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर गुरुवार को पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युत उपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा एवं हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया।

इसके साथ पिटकुल के विभिन्न उपसंस्थानों में भी कार्मिकों द्वारा भी भगवान विश्वकर्माजी का हवन एवं पूजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। प्रबन्ध निदेशक अवगत कराया गया कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार एवं सृष्टि के रचियता हैं उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के विकास में अहम योगदान है।
ध्यानी ने कहा कि पिटकुल निरन्तर प्रगति कर रहा है तथा मुख्यमंत्री एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ के दिशा-निर्देशन में विकास के पथ पर अग्रसर है तथा भगवान विश्वकर्मा के आर्शीवाद से पिटकुल शीघ्र ही 800 केवी उपसंस्थान का निर्माण करेगा।
ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रिकार्ड 202 यूनिट रक्तदान करने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
कारपोरेशन मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के मार्गदर्शन में दिन-प्रतिदिन उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।
ध्यानी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन के शुभ अवसर पर 132 के0वी0 उपकेन्द्र, बिन्दाल में आयोजित पूजन एवं भण्डारे में प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही पिटकुल के विभिन्न उपकेन्द्रों पर भी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता इला चन्द, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम, महाप्रबन्धक (मा0सं0) एके जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता, श्री राजकुमार, सूर्य प्रकाश आर्य, नीरज पाठक, अविनाश चन्द्र अवस्थी, ए0के0 वर्मा, बलवन्त सिंह पांगती, सतीश कुमार मंगल, अशोक कुमार, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता,
मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, हिमांशु बालियान, मनोज कुमार, संजीव घनशाला, राजीव सिंह, जी प्रदीप कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंधल, दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता श्रीमती रीनू जोशी, प्रवीण रावत, हिमांशु डोभाल, विनय सहायक लेखाधिकारी प्रमोद कुमार जोशिया, निजी सचिव, सोहन कुमार ध्यानी, श प्रदीप रतूड़ी, अवर अभियन्ता राजेश, अजय रावत, हरविन्द, सुश्री रजनी, लेखाकार श्रीमती वनीता, श्रीमती संगीता, कार्यालय सहायक-प्रथम श्री विक्की खड़का, इत्यादि कार्मिक एवं संविदाकर्मी मोहित गुसांई, विजेन्द्र, प्रभात जखमोला, मनोज, गिरीश, मुकेश, आकाश, ललित, राकेश, रमेश जुयाल इत्यादि उपस्थित रहे।

