
– नाॅर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
– राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड कोे पहली बार मिला नेतृत्व का अवसर
पहाड़ का सच देहरादून। कैबिनेट मंत्री व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डाॅ. धन सिंह रावत भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। डाॅ. रावत का निर्वाचन उनके संगठनात्मक अनुभव, रचनात्मक कार्यशैली एवं स्काउट-गाइड आंदोलन में उनकी यूसक्रिया भागीदारी का प्रतिफल है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत को यह जिम्मेदारी नॉर्दर्न रीजन से मिली है, जिसमें आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, नॉर्दर्न रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे का व्यापक प्रतिनिधित्व शामिल है।
उल्लेखनीय योगदानों के लिए डॉ. रावत को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।


