
बनियावाला में चल रही रामलीला के सप्तम दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री, वर्तमान में कांग्रेस इलेक्शन प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, के कर कमलों द्वारा किया गया।
आज के विशेष आमंत्रित अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ताजबर नेगी, उत्कर्ष योग मिशन के संस्थापक डॉ सतेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभक्ता उत्तराखण्ड कांग्रेस राजेश चमोली, जिला पंचायत सदस्य सीमा चमोली, आचार्य गिरिश धस्माना, आचार्य हरीश पंत,
आज की लीला का आरंभ दुर्गा शक्ति कीर्तन मंडली, सोसायटी रोड, वैष्णवी कीर्तन मंडली, पीताम्बर पुर, मां भगवती कीर्तन मंडली, शक्ति कॉलोनी के सुंदर भजनों द्वारा किया गया। इन मंडलियों के सुंदर भजनों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
आज की लीला का मंचन रावण के दरबार से शुरू होता है, उसी समय सुपर्णखा रोती हुई आती है और कहती है कि भ्राता मैं पंचवटी में गई थी तो वहां राम, लक्ष्मण और सीता आई हुए हैं वहां उन्होंने मेरी नाक काट ली। इसके बाद रावण क्रोधित हो जाता है और कहता है कि में पंचवटी जाता है उनको मजा चखाता हूँ।


