
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
🚩 *~ सनातन पंचाग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 19 जुलाई 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌦️ अमांत – 4 गते श्रावण मास प्रविष्टि
🌦️ राष्ट्रीय तिथि – 28 आषाढ़ मास
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – षष्ठी 20 जुलाई रात्रि 03:29 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी शाम 06:12 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग – परिघ शाम 07:23 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️*राहुकाल – शाम 05:31 से शाम 07:14 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:28*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:19*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण-
💥*विशेष- *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
👉🏻 *गुप्त नवरात्र मे यह एक कार्य अवश्य करले*
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *अभी गुप्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं, जिनका खास संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से माना जाता है। वास्तु के अनुसार, देवी से संबंधित ये 5 चीजें नवरात्रि से के दौरान घर में लाई जाएं तो देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।*
➡ *पाना चाहते हैं देवी की विशेष कृपा तो नवरात्रि के दौरान घर में रखें ये 5 चीजें*
1⃣ *कमल का फूल या तस्वीर*
*कमल का फूल देवी लक्ष्मी को विशेष रुप से प्रिय है।नवरात्रि के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे संबंधी कोई तस्वीर लगाई जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर हमेशा बनी रहती है।*
2⃣ *चाँदी या सोने का सिक्का*
*नवरात्रि के दौरान घर में चाँदी या सोने का सिक्का लाना अच्छा माना जाता है। सिक्के पर यदि देवी लक्ष्मी या भगवान गणेशजी का श्रीचित्र अंकित हो तो और शुभ होगा।*
3⃣ *देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर*
*घर में हमेशा धन-धान्य बनाए रखना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लाएँ जिसमें कमल के फूल पर माता लक्ष्मी बैठी दिखाई दे रही हो, साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।*
4⃣ *मोर पंख*
*देवी के सरस्वती स्वरूप में देवी का वाहन मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख ला कर उसे मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।*
5⃣ *सोलह श्रृंगार का सामान*
*नवरात्रि के दौरान सोलह- श्रृंगार का सामान घर लाना चाहिए और उसे घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।*
🙏💐🪷🚩☘️🌹🌸🕉️🌴🌷🌺🌹💐🙏

