देहरादून। आज आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला स्थित रावत फार्म हाउस में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम (से.वा) कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टन बलबीर सिंह रावत एवं पूर्व सैनिक विकास समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा मंडली बनियावाला की महिलाएं, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या मैं पहुँचे बनियावाला की स्थानीय जनता द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया, और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा मंडली बनियावाला की महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के सहसपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक आयेन्द्र शर्मा को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा माँ भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष की पहचान हमारी एकता है, और हमें इस एकता को हमेशा बनाये रखना है। उन्होंने इस पावन अवसर पर इस रंगारंग कार्यक्रम मैं आमंत्रित करने के लिए शक्ति स्वरूपा मंडली का आभार व्यक्त किया।
आज के पावन अवसर पर आर्केडिया ग्रांट की वार्ड न 93 की पार्षद किरण यादव भी सम्मिलित हुई, उन्होंने प्रदेशवासियोंऔर क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि अगर हम अपने दायित्यों का पूरी निष्ठां, पारदर्शिता, और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तो यही हमारी सच्ची देश भक्ति होगी।
आज सर्वप्रथम शक्ति स्वरूपा मण्डली की महिलाओं दवारा हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं, रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक हैं, गीत का गायन किया गया। उसके बाद कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टेन जगमोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत एवं मंडली की अध्यक्ष राखी रावत द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। फिर कैप्टेन जगमोहन सिंह द्वारा कर्नल मोहन सिंह रावत का स्वागत किया गया, तत्पश्चात मण्डली की महिलाओ द्वारा इस देश की धरती सोना उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती …. गाने पर शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मंडली की महिलाओं और छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत गाते हुए मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अनीता पोखरियाल द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, उनके भजनों पर महिलाएं अपने को झूमने और नाचने से रोक न सकी।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मण्डली द्वारा उत्तराखंड आंदोलनकारी बलबीर सिंह रावत, उमा रावत, विशम्बरी देवी, पूर्णा रतूड़ी, पाली रावत, भुन्द्रा देवी, जयंती नौडियाल, शाकम्बरी सकलानी, पार्वती नेगी, वोधा ध्यानी, बुंड्रा रावत, कमला देवी, यशोदा नेगी, गोबिन्दी देवी, गणेशी रावत, सरोज देवी, इत्यादि का सम्मान किया। वहीं कारगिल शहीद भगवान् सिंह नेगी को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए उनकी धर्मपत्नी देवेश्वरी नेगी का सम्मान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा मंडली की महिलाएं, पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव देवेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रावत, बीर सिंह मेहरा, प्रेम सिंह बरत्वाल और शोभन सिंह नेगी, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
