
पहाड़ का सच रुद्रप्रयाग। देर रात्रि बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में लगभग 09-10 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना प्राप्त हुई।
रात भर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 06 व्यक्ति घायल हुए हैं।
घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 02 घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि 04 घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों का विवरण—
1. कुंवर सिंह पुत्र श्री बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. मदन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
3. सूरत सिंह पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. बलवीर सिंह पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


