देहरादून
आज आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला स्थित रावत फार्म हाउस मैं 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर (से.वा) कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टन बलबीर सिंह रावत एवं पूर्व सैनिक विकास समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत द्वारा ध्वजा रोहण किया गया. इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा मंडली बनियावाला की महिलाएं, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या मैं बनियावाला के स्थानीय जनता द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा मंडली बनियावाला की महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मैं उत्तराखंड कांग्रेस के सहसपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक आयेन्द्र शर्मा को आमंत्रित किया गया था.
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा माँ भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए स्मरण किया. उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष की पहचान हमारी एकता है, और हमें इस एकता को हमेशा बनाये रखना है. उन्होंने इस पावन अवसर पर इस रंगारंग कार्यक्रम मैं आमंत्रित करने के लिए शक्ति स्वरूपा मंडली का आभार व्यक्त किया.
आज सर्वप्रथम शक्ति स्वरूपा मण्डली की महिलाओं दवारा हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं. रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक हैं, गीत का गायन किया गया. उसके बाद कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टेन जगमोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत एवं मंडली की अध्यक्ष राखी रावत द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. फिर कैप्टेन जगमोहन सिंह द्वारा कर्नल मोहन सिंह रावत का स्वागत किया गया.
आज सर्वप्रथम शक्ति स्वरूपा मण्डली की महिलाओं दवारा हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं. रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक हैं, गीत का गायन किया गया. उसके बाद कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टेन जगमोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत एवं मंडली की अध्यक्ष राखी रावत द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. फिर कैप्टेन जगमोहन सिंह द्वारा कर्नल मोहन सिंह रावत का स्वागत किया गया, तत्पश्चात मण्डली की महिलाओ द्वारा इस देश की धरती सोना उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती …. गाने पर शानदार प्रस्तुति दी. इस अवसर पर देश भक्ति के गीतों के ऊपर
