
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल

? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
?️ *दिनांक – 19 जून 2024*
?️ *दिन – बुधवार*
?️ *विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
?️ *शक संवत -1946*
?️ *अयन – उत्तरायण*
?️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
?️ *अमांत – 5 गते aashad मास प्रविष्टि*
?️ *राष्ट्रीय तिथि – 28 वैशाख मास*
?️ *मास – ज्येष्ठ*
?️ *पक्ष – शुक्ल*
?️ *तिथि – द्वादशी सुबह 07:28 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
?️ *नक्षत्र – विशाखा शाम 05:23 तक तत्पश्चात अनुराधा*
?️ *योग – सिद्ध रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात साध्य*
?️ *राहुकाल – दोपहर 12:18 से दोपहर 02:03 तक*
? *सूर्योदय- 05:17*
?️ *सूर्यास्त- 19:21*
? *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
? *व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत*
? *विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *अन्नपूर्णा प्रयोग* ?
? *प्रति पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *शनि निवारण का उपाय* ?
?? *गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन लें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं l*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *ग्रहों से जुड़े दोष एवं आर्थिक तंगी दूर करने के लिए*
?? *कहा जाता है कि कुछ खास चीजों को यदि नहाने के पानी में डाल लिया जाए तो ग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं और साथ ही, उम्र बढ़ती है व आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आईए जानते हैं ज्योतिष और लक्ष्मी योग नाम के ग्रंथ में बताए गए कुछ खास उपायों को ..*
?? *पानी में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है ।*
?? *पानी में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति मिलती है और उम्र भी बढ़ती है ।*
?? *पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है ।*
?? *पानी में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा मिलती है ।*
?? *पानी में थोड़ा दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है ।*
?? *घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है ।*
?? *पानी में इत्र या चीजें डालकर नहाने से पैसों की कमी दूर होती है ।*
