पहाड़ का सच देहरादून। पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के काॅन्फ्रेन्स हाॅल में पिटकुल के कार्मिकों के कौशल विकास एवं ज्ञानवर्द्धन के लिए Capital Electech Pvt. Ltd. Ghaziyabad’’ के माध्यम से “GIS Architecture, SLD Walkthrough, SF6 Gas Safty & Handling” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें पिटकुल के 40 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुये प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पीसी ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम Capital Electech Pvt . Ltd., के अधिकारियों मूल चन्द पालीवाल, महाप्रबन्धक, रिषि कोठारी, परियोजना प्रबन्धक, उपेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता (परियोजना) एवं प्रशिक्षण प्रदान करने आये प्रशिक्षक आशुतोश दीक्षित, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उप्र पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन तथा एके आत्रे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उप्र पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि आज सम्पूर्ण देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड प्रदेश में भी जी0आई0एस0 आधारित विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण हो रहा है तथा समस्त कार्मिकों विशेषतः अभियन्ताओं तथा परिचालकीय वर्ग के समस्त कार्मिकों को जी0आई0एस0 प्रणाली को भली-भाँति सीखना होगा, जिससे पिटकुल में बन रहे जी0आई0एस0 आधारित विद्युत उपकेन्द्रों का परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य को सुगमता से किया जा सके। .इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिक प्रशिणार्थियों को अवगत कराया गया कि पिटकुल सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा सभी कार्मिकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुये स्वयं को अद्यतन करते रहना चाहिये।

इस अवसर पर Capital Electech Pvt . Ltd., Gaziyabad प्रशिक्षक श्री आशुतोश दीक्षित, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन तथा श्री ए0के0 आत्रे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियन्ता, श्री पंकज कुमार, एवं उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द उपस्थित रहे।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर
प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी के निर्देशानुसार पिटकुल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से दिनांक 24.09.2026 को 220 केवी उपकेन्द्र, कमलुवागांजा, हल्द्वानी परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। .शिविर में मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। चिकित्सा दल में डॉ० मयंक सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ० अरूशी भारद्वाज (जनरल फिजिशियन), श्री उपेन्द्र कुमार (मैनेजर मार्केटिंग), सहित तकनीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।
पिटकुल की ओर से अधीक्षण अभियन्ता प्रज्जवल भास्कर एवं अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरूग्राम की टीम का स्वागत किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी, लिवर संबंधी स्कैन/जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किये गये। इसके साथ ही हृदय, फेफडों तथा हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गयी तथा परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने आवश्यकता के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के संबंध में भी उचित सलाह प्रदान की।
शिविर में सम्पूर्ण कुमायूँ क्षेत्र में स्थित पिटकुल के विभिन्न फील्ड कार्यालयों से बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
यह चिकित्सा शिविर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी के कुशल मार्गदर्शन में एवं नई पहल के अन्तर्गत आयोजित किया गया। निगम प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुये इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पिटकुल का यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। पिटकुल परिवारजनों द्वारा उक्त शिविर के आयोजन हेतु प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी का विषेश आभार व्यक्त करते हुए मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरूग्राम की स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
षिविर में पिटकुल की ओर से अधीक्षण अभियन्ता प्रज्जवल भास्कर, अधिशासी अभियन्ता श्री पंकज कुमार, राकेश बिजल्वाण, राजेष चौबे, अरूण गुप्ता, मौ0 शावेज, मनीष टम्टा, लेखाधिकारी, सचिन साह, सहायक अभियन्ता राहुल सिंह, रविन्द्र यादव, दीप शंकर, जावेद मकसूद, चन्द्रशेखर तिवारी, अवर अभियन्ता दयाकिशन पनेरू, मनोज जोशी, कामरान अहमद, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम नरेन्द्र बिष्ट, अंकुर सक्सेना कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय राम सिंह अधिकारी इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।

