पहाड़ का सच, देहरादून। एस.आइ.आर. प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस शुक्रवार 25 सितंबर को सचिवालय में निर्वाचन कार्यालय का घेराव करेगी। .प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज राजीव महर्षि ने पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के हवाले से कहा कि कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था होने के बावजूद पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर कार्य कर रहा है तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य सहित जिन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें एस.आइ.आर. प्रक्रिया के तहत जिस प्रकार धांधली कर आम लोगों के वोट काटे जा रहे हैं उससे स्पष्ट है कि चुनाव आयोग पूरी तरह केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की इस प्रकार की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन आयोग के इस रवैये के खिलाफ शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 को देशभर में निर्वाचन कार्यालयों का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल सुबह 11ः00 बजे सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

