– दोनों निगमों के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी की सराहनीय पहल, दोनों निगमों को सामूहिक दायित्व का बोध करा रहे
– एमडी पीसी ध्यानी ने तीनों निगमों के अभियंताओं को शुभकामनाएं दी, योजनाओं को समय से पूर्ण करने की अपील
पहाड़ का सच देहरादून। भारत रत्न, डाॅ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एवं अभियन्ता दिवस के अवसर पर पिटकुल एवं उपाकालि के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के निर्देश पर उपाकालि मुख्यालय ‘‘विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन’’ के सम्मेलन कक्ष में पिटकुल एवं उपाकालि के कार्मिकों द्वारा ‘‘अभियन्ता दिवस’’ को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। .प्रबन्ध निदेशक पिटकुल एवं उपाकालि के विभागीय कार्यों से बाहर होने के दृष्टिगत भी उक्त संगोष्ठी की अध्यक्षता वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की गयी तथा सभी कार्मिकों को आनलाईन माध्यम से सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उपाकालि के निदेशक (परिचालन) एम ए आर्य एवं अधिशासी निदेशक आरजे मलिक द्वारा पिटकुल के कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल, मुख्य अभियन्ता एच0एस0 ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्तराम अधीक्षण अभियन्ता सचिन रावत, रविशंकर, एसपी आर्य, उपमहाप्रबन्धक (मासं) विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन एवं अन्य अधिकारियों का पुष्प गुच्छ एवं कलियां देकर स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त उपाकालि के निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य, निदेशक (वित्त) कमल शर्मा, अधिशासी निदेशक श्री आरजे मलिक, पिटकुल के कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर एक quiz का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में उपाकालि की ओर से निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य, निदेशक (वित्त) कमल शर्मा, मुख्य अभियन्ता शेखर त्रिपाठी (आनलाइन), अधीक्षण अभियन्ता शिशिर श्रीवास्तव, सुधीर कुमार (आनलाईन) अधिशासी अभियन्ता सुश्री श्वेता पूर्णिया तथा पिटकुल की ओर से कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल, मुख्य अभियन्ता एच0एस0 ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री सचिन रावत द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा अभियन्ता दिवस के आयोजन में उपाकालि एवं पिटकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से जोड़ने हेतु प्रबंध निदेशक का कोटि कोटि धन्यवाद किया गया तथा एक अनूठी पहल करते हुए दोनों करपोरेशनों के कार्मिकों को इस प्रकार सयुंक्त रूप से मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।
प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा अपने सम्बोधन में उपाकलि एवं
पिटकुल के सभी अभियन्ताओं को अभियन्ता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा भारत रत्न, डाॅ0 मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन परिचय तथा संघर्ष एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा उत्तराखण्ड के ऊर्जा के तीनों निगमों (उपाकालि, पिटकुल एवं यूजेवीएन लि) की ऊर्जा के क्षेत्र में महत्ता के दृष्टिगत अभियन्ता अधिकारियों को निर्धारित समयान्तर्गत कार्यों को धरातल पर उतारने, उत्तराखण्ड प्रदेश एवं देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने, नवीन अविष्कार (Innovation) करने, नये आयाम स्थापित करने, वर्तमान में समय की आवश्यकता के अनुसार नये टावर डिजाईन करने, चुनौतियों में अवसर तलाशने इत्यादि के सम्बन्ध में प्रेरित किया गया।
संगोष्ठी का संचालन Senior Industrial Engineer पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पिटकुल एवं उपाकालि के विभिन्न कार्यालयों/उपकेन्द्रों तथा परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिक ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

