पहाड़ का सच देहरादून। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जोशी नैनीताल से पहले चंपावत जिले में अपनी सेवाएं दे चुके थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
.उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महासचिव हरीश जोशी व समस्त कार्यकारणी ने जोशी के आकस्मिक निधन।पर शोक व्यक्त है।

