देहरादून। गंगा समग्र देहरादून इकाई द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर दिन शनिवार को अपराह्न तीन बजे से माता राज राजेश्वरी आडिटोरियम, आई एम ए ब्लड बैंक बल्लूपुर देहरादून में “जीवनदायिनी नदियाँ, समस्याएं और गंगा समग्र” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मा.राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन उत्तराखंड होंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रान्त प्रचारक मा. डॉ) शैलेन्द्र कुमार रहेंगे जबकि सबको गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मा. रामाशीष पाथेय प्रदान करेंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ डी डी चौधरी करेंगे। मा
संगोष्ठी का उद्देश्य मां गंगा और उनकी सभी सहायक नदियों के अविरलता एवं निर्मलता एवं सभी जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर केन्द्रित रहेगी। दो घंटे से अधिक चलने वाली इस संगोष्ठी में जल संरक्षण के लिए काम कर रहे देश के दस सुप्रसिद्ध जल सेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर “गंग अलंकरण-2026” से सम्मानित किया जायेगा। अहमदाबाद, गुरुग्राम, नई दिल्ली हरिद्वार,ऋषिकेश, एवं देहरादून आदि स्थानों से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा।

