
ऋषिकेश। क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश नगर निगम मेयर चुनाव के पूर्व प्रत्याशी दिनेश चंद्र “मास्टरजी” ने UKD का दामन थाम लिया है।
बताते चलें कि दिनेश चंद्र मास्टरजी को मेयर चुनाव में बेहद करीबी वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनका उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ना राजनीतिक गलियारों में एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ऋषिकेश क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क का लाभ आने वाले समय में UKD को मिल सकता है।
वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिनेश चंद्र मास्टरजी के शामिल होने पर खुशी जताते हुए इसे “जनता के बढ़ते विश्वास” का प्रतीक बताया है। वहीं राजनीतिक हलकों में अब इस कदम को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

