
देहरादून। यूपीसीएल के मीटर रीडर उपभोक्ताओं को जमकर चूना लगा रहे हैं। मीटर रीडिंग बढ़ा चढ़ा कर बिल पकड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला आज बनियावाला में एक उपभोक्ता के साथ हुआ। उपभोक्ता के पिछले बिल में 38 रीडिंग बढ़ा दी गई थी। जो कि 100 के करीब होनी चाहिए थी, वो 138 कर दी गई, इसके कारण उपभोक्ता का एनर्जी चार्ज भी बढ़ गया।
फिर उपभोक्ता द्वारा वो बिल जमा कर दिया, ये सोचकर कि चलो अगले महीने का बिल कम हो जाएगा, आज 11 मई 2026 को सुबह, जब मीटर रीडिंग करने आया तो उपभोक्ता ने मीटर रीडर सूरज शिंदे से कहा कि आपने पिछले बिल में 38 रीडिंग ज्यादा बढ़ा दी थी, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है।
फिर इस महीने भी रीडिंग ज्यादा देख कर उपभोक्ता को आश्चर्य हुआ क्यूंकि उनके घर में बिजली की ज्यादा खपत नहीं है, घर में दो ही लोग रहते हैं, फिर मीटर रीडर को कहा कि इस महीने तो रीडिंग कम आनी चाहिए क्यूंकि पिछले महीने रीडिंग करीब 38 ज्यादा बढ़ी हुई थी इस महीने वो कम आनी चाहिए थी।
इसपर मीटर रीडर ने कहा कि आप शाम को देखना, इस समय धूप में नजर नहीं आ रहा है। आज रात 7: 45 के समय जब मीटर रीडिंग देखी गई तो 11575 नजर आ रही है, जबकि मीटर रीडर ने सीधे 100 रीडिंग बढ़ा कर 11675 कर बिल पकड़ा दिया। जिसके कारण इस महीने का बिल भी बढ़ कर आ गया।

