
पहाड़ का सच देहरादून। लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के बाद मंगलवार को भाजपा सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया। इस बीच सरकार की तरफ से विपक्ष के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव पर कांग्रेस ने खूब हंगामा किया।

सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की नारियों को विश्वास दिलाते हैं कि उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएंगे ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके।

सदन में रखा गया निंदा प्रस्ताव, विपक्ष ने किया हंगामा
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन के भीतर विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष ने वेल में जाकर हंगामा किया। सदन में निंदा प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष ने निंदा प्रस्ताव स्वीकृत किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दी गई।

