
बनियावाला के रावत फार्म हाउस में चल रही रामलीला के चतुर्थ दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज क मुख्य अतिथि न्यू पाइन खन्ना इलेक्ट्रिक के मालिक मोहित खन्ना के शुभ कर कमलों द्वारा किया गया।
आज के विशेष आमंत्रित मेहमान पूर्व अध्यक्ष विद्युत सभा, आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाई, और डा मनोज शर्मा, संस्कृत प्रिंसिपल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रहे।
आज के कार्यक्रम का आरंभ नंदा राज राजेश्वरी कीर्तन मंडली, साकेत विहार के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।
आज की लीला का मंचन जनक के दरबार से शुरू होता है। शिव धनुष के टूटने की आवाज सुनकर परशुराम क्रोधित होकर जनक के दरबार में आते हैं और कहते हैं कि उनके गुरु का अपमान किसने किया। फिर लक्ष्मण, परशुराम का संवाद होता है। फिर राम लक्ष्मण को समझाते हैं।
फिर गुरु की आज्ञा से सीता, राम को वरमाला पहना देती है, जनक दूत को अयोध्या भेजकर बारात लेकर आने को कहते हैं। इस प्रकार राम सीता का विवाह सम्पन्न होता है।
आज विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल रसिक महाराज, हिंदू संगठन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी को राम के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताना चाहिए।


