
बनियावाला के रावत फार्म हाउस में चल रही रामलीला के चतुर्थ दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि न्यू पाइन खन्ना इलेक्ट्रिक के मालिक मोहित खन्ना के शुभ कर कमलों द्वारा किया गया।
आज के विशेष आमंत्रित मेहमान पूर्व अध्यक्ष विद्युत सभा, आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाई, और डा मनोज शर्मा, संस्कृत प्रिंसिपल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रहे।
आज के कार्यक्रम का आरंभ नंदा राज राजेश्वरी कीर्तन मंडली, साकेत विहार के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।
आज की लीला का मंचन जनक के दरबार से शुरू होता है। शिव धनुष के टूटने की आवाज सुनकर परशुराम क्रोधित होकर जनक के दरबार में आते हैं और कहते हैं कि उनके गुरु का अपमान किसने किया। फिर लक्ष्मण, परशुराम का संवाद होता है। फिर राम लक्ष्मण को समझाते हैं


