
एमडी ध्यानी ने लौह पुरुष के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
पहाड़ का सच देहरादून। प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाये जाने हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के भूतल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगम के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने सभी कार्मिकों से लौह पुरुष के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता (जानपद) की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ करने और समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाये जाने हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के भूतल में शनिवार को समस्त कार्मिकों द्वारा एकता दिवस पर शपथ ली गयी।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ध्यानी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुये उन्हें नमन किया गया। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि कि सम्पूर्ण देश आजादी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान एवं देश को एक सूत्र में बांधने के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यों को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने निगम के कार्मिकों को पटेल के बताये गये रास्ते पर चलने तथा देश , प्रदेश एवं अपने विभाग की सुरक्षा एवं तरक्की सुनिश्चित करने के लिये संकल्प लेने का आह्वाहन किया।

एमडी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की भांति प्रधानमंत्री भी देश को नयी बुलन्दियों पर पहुचाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हमेशा प्रदेश के विकास हेतु तत्पर रहते हैं।
पिटकुल से आज सेवानिवृत्त धर्मेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता को सम्मान सहित विदाई देने हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित हुये। प्रबन्ध निदेशक द्वारा धर्मेन्द्र कुमार व उनके परिजनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अभियन्ता स्तर-1, ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, अनुपम सिंह, जितेंद्र चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त), मनोज कुमार, कंपनी सचिव अरुण सभवाल अधीक्षण अभियंता (जानपद) महेश रावत, प्रमोद ध्यानी, अधिशासी अभियंता (जानपद ) युद्धवीर सिंह, सहायक अभियंता (जानपद ) सुमित राणा, श्रीमती सुनीता, श्रीमती निहारिका, अवर अभियंता (जानपद ) आशीष, सुश्री रजनी इत्यादि द्वारा धमेन्द्र कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इसके बाद श्रीमती सुनीता, सहायक अभियंता द्वारा श्री धर्मेन्द्र कुमार के सम्मान में अभिनन्दन पत्र पढा गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता (जानपद ) जितेंद्र चतुर्वेदी, कंपनी सचिव अरुण सभवाल, अधीक्षण अभियंता (जानपद) महेश रावत इत्यादि कार्मिकों द्वारा धर्मेंद्र कुमार के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि धर्मेंद्र कुमार एक कर्मठ एवं कुशल अभियन्ता होने के साथ ही उदार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं साथ ही सभी वक्ताओं द्वारा श्री धर्मेंद्र कुमार को भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके स्वस्थ जीवन के लिये कामनाएं की गयी। .विवेकानंद, उपमहाप्रबंधक (मा0सं0) एवं हिमांशु चौहान, अधिशासी अभियंता द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया!
इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक के मार्गदर्शन एवं उनसे प्रेरित होकर हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया तथा हमेशा उनको जो भी लक्ष्य दिये गये उनको पूर्ण किया गया अथवा पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा अपने सभी उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों को धन्यवाद देते हुये अवगत कराया गया कि वह जहाँ भी रहे उनके उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों द्वारा हमेशा उनका सहयोग किया गया साथ ही उनके द्वारा भी ईमानदारी एवं पूर्ण मनोयोग से उनको सौंपे गये कार्यों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा धर्मेन्द्र कुमार को शाॅल उढाकर तथा अवकाश नगदीकरण का चैक भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा भविष्य हेतु उनके एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के निरोग एवं लम्बी आयु की कामना की गयी। इसके साथ ही सभी कार्मिकों से आह्वाहन भी किया गया कि धर्मेंद्र कुमार की भांति वह भी मेहनत, कर्मठता, ईमानदारी, लगन, निष्ठा और पूर्ण मनोयोग से कारपोरेशन के कार्यों को पूर्ण करें।मंच का सफल संचालन विवेकानंद , उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर पिटकुल के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


