प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम हैं इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून के अध्यक्ष
देहरादून के होटल रमाड़ा में आयोजित किया गया कार्यक्रम, शासन के सभी प्रमुख सचिव व सचिवों को भी था आमंत्रण
उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास पर, चर्चा के बाद तैयार होना था रोड मैप
पहाड़ का सच देहरादून। ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर योजना, प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह को 5वें आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के जल विद्युत क्षेत्र में उनके लगभग तीन दशक लंबे योगदान तथा परियोजनाओं के विकास, निर्माण एवं परिचालन में उनके नेतृत्व और कार्यों के प्रभाव की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
यह सम्मान इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया, उत्तराखंड चैप्टर द्वारा आयोजित “उत्तराखंड डेवलपमेंट कॉन्क्लेव” के समापन समारोह में प्रदान किया गया। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने अजय कुमार सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

अजय कुमार सिंह को यह सम्मान जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के क्षेत्र में लगभग तीन दशक के उनके अनुभव, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्य निष्पादन, परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा सुशासन एवं संस्थागत कार्यप्रणाली को मजबूत करने में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
उनके नेतृत्व में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि, मौजूदा जल विद्युत परियोजनाओं के आधुनिकीकरण, नई जल विद्युत परियोजनाओं के विकास तथा ऊर्जा क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों और भंडारण प्रणालियों को अपनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य राज्य में किफायती, स्वच्छ एवं विश्वसनीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने तथा उत्तराखंड की दीर्घकालीन ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।
यह सम्मान ऐसे समय में प्राप्त हुआ है जब उत्तराखंड अपने जल एवं अन्य उपलब्ध ऊर्जा संसाधनों के सतत उपयोग के माध्यम से स्वयं को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस दृष्टि से अजय कुमार सिंह को मिला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ यूजेवीएनएल की संस्थागत क्षमता, कार्य संस्कृति और राज्य के ऊर्जा विकास में निगम की भूमिका की भी महत्वपूर्ण पहचान है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अजय कुमार सिंह ने आयोजकों एवं विशेष रूप से प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक यूजेवीएनएल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और टीम भावना का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि जल विद्युत उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आवश्यकताओं का महत्वपूर्ण आधार है। यूजेवीएनएल राज्य की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने, परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री सिंह ने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता, जवाबदेही और समयबद्ध परियोजना क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए यूजेवीएनएल को एक अधिक सक्षम, प्रभावी एवं उत्कृष्ट ऊर्जा संस्था के रूप में विकसित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने अजय कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यूजेवीएनएल जल विद्युत परियोजनाओं के विकास, निर्माण एवं परिचालन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
यूजेवीएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अजय कुमार सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई देते हुए इसे सिंह के दीर्घकालीन योगदान, यूजेवीएनएल की सामूहिक उपलब्धियों तथा उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।

