-यूपीसीएल व पिटकुल के प्रबंध निदेशक की सराहनीय पहल,हर मौके पर होता है रक्तदान
– पिटकुल के 35 अभियंताओं के स्थायीकरण के आदेश
पहाड़ का सच देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर उत्तराखंड ऊर्जा निगम और पिटकुल के सैकड़ों कार्मिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर पिटकुल के 35 अभियंताओं के स्थाईकरण के आदेश जारी किए गए।
.मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुये बुधवार को पिटकुल में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें रिकार्ड 202 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम देव भूमि ब्लड सेन्टर, हरिद्वार रोड ,देहरादून के चिकित्सक, पीआरओ, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों को फूलों की कलिया देकर उनका स्वागत किया गया।

कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये ध्यानी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। एक ओर हम रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने शरीर को भी बीमारियों से बचाते हैं। आज के इस युग में लोगों को हो रही गम्भीर बीमारियों के चलते रक्त की अत्याधिक आवश्यकता पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में रक्त की कमी होती है, जिस कारण हमें रक्तदान करना अति आवश्यक है।
सिमली, कर्णप्रयाग, खन्दूखाल, श्रीनगर, रूड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर इत्यादि जगहों से यात्रा करते हुये कार्मिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया एवं अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति की गयी।
इस अवसर पर मंच का संचालन करते हुये उपमहाप्रबन्धक (मासं) विवेकानन्द द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रबंध निदेशक के निर्देशन में पिटकुल विगत चार वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हर वर्ष बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक रक्तदान किया जाता है तथा गतवर्ष कुल 190 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया था। इस वर्ष भी शिविर में कुल रिकार्ड 202 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता ईला चन्द्र, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता कार्तिकेय दुबे, बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह, राकेश बिजल्वाण, हिमांशु बालियान, सतेन्द्र रावत, दीपेश रोहिला, राजेश कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, सहायक अभियन्ता देवेन्द्र मलिक, हिमांशु डोभाल, अभिषेक, सहायक लेखाधिकारी अविनाश चमोली, प्रमोद जोशिया अवर अभियन्ता प्रियंका रोहिला, अजय रावत, राजेश शर्मा, अनुज, लेखाकार श्रीमती वनिता पटवाल कार्यालय अधीक्षक-प्रथम इमरान खान, नरेन्द्र बिष्ट, सहायक लेखाकार अर्जुन चैहान एवं संविदा कार्मिक मोहित गुसांई, श्रीमती आशा बिष्ट, मोहित सोंलकी, राजेश नेगी राहुल, आशु, कुलदीप खड़का आदि कार्मिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा दिये गये अनुमोदन के उपरान्त 01 सहायक अभियन्ता (वि0 एवं यां0) एवं 34 अवर अभियन्ता (वि0 एवं यां0) के स्थाईकरण के आदेश निर्गत किये गये, जिससे कार्मिकों में हर्ष की लहर है तथा कार्मिकों द्वारा प्रबन्ध निदेशक का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा सम्बन्धित कार्मिकों को बधाई देते हुए सभी कार्मिकों को अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने का आह्वान किया गया तथा पिटकुल को और ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु प्रयासरत रहने का भी सभी कार्मिकों से अनुरोध किया गया।
यूपीसीएल में 150 यूनिट रक्तदान
पहाड़ का सच देहरादून। यूपीसीएल द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न कार्यालयों में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ यूपीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 5 केंद्रों को मिलाकर 150 से अधिक यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया।
इस विशेष अभियान का आयोजन यूपीसीएल मुख्यालय (गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून), हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और अन्य चिन्हित केंद्रों पर विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों व ब्लड बैंकों के समन्वय से किया गया था। शिविर की सफलता और मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हर्ष व्यक्त करते हुए यूपीसीएल के प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी रक्तदाताओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन-कल्याणकारी विजन से प्रेरित होकर यूपीसीएल परिवार बिजली आपूर्ति से जनसेवा करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और मानव जीवन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मानव संसाधन विभाग की मुख्य भूमिका रही। अधिशासी निदेशक (मा०सं०) आर.जे. मलिक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के इस पावन अवसर पर पुनीत कार्य का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
सफल प्रबंधन और केंद्रों के समन्वय की देखरेख कर रहे उपमहाप्रबन्धक (मा०सं०) जितेन्द्र सिंह और कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि शिविरों में सुरक्षा और मेडिकल मानकों का पूरा ध्यान रखा गया था। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सहयोगी अस्पतालों, ब्लड बैंकों और यूपीसीएल के सभी नोडल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रबनध निदेशक ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा जनहित एवं सेवा की भावना को विशेष महत्व दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना को समर्पित एक सार्थक पहल है।

