पहाड़ का सच देहरादून। लाल तप्पर माजरी में टूटे पुल के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया। .टूटे हुए पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाल तप्पड़ माजरी हाईवे के किनारे धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन संयोजक और पूर्व दायित्वधारी मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि पुल को टूटे हुए लगभग डेढ़ साल हो चुका है।पुल से हर रोज लाखों गाड़ियां जाती आती हैं। उस पुल का निर्माण आज तक भाजपा की ट्रिपल इंजन और डबल इंजन सरकार नहीं कर पाई। बहुत ही शर्म और दुख की बात है कि सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है जबकि विधानसभा से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर यह पुल टूटा हुआ है।
कांग्रेस का कहना है कि सरकार लगातार विकास कार्यों का बखान करती रहती है जबकि हकीकत ये है कि अधिकांश हवाई दावे हैं। पुल टूटने की वजह से आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं क्योंकि सिंगल ट्रैक है। सिंगल ट्रैक पर दोनों तरफ गाड़ियां चलती हैं जिसके कारण रोज दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई लोगों की इस पुल के कारण मौत हो चुकी है। पुल टूटने के कारण नदी ने रुख बदला जिसके कारण किसानों के खेत बह गए । किसानों के खेतों को खतरा है। नदी के किनारे कोई रिटेनिंग वाल नहीं बनाई गई है जिससे बाढ़ का खतरा हर समय मंडराता रहता है। .मनीष नागपाल ने कहा कि यह एक औद्योगिक क्षेत्र है। उसके बावजूद सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है।
भाजपा के विधायक की उदासीनता के कारण आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है । यह केवल जनता को गुमराह करके यहां से चुनाव जीते और आने वाले समय में जनता इनको इनके नकारेपन के लिए उनकी उदासीनता का सबक सिखाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप महमन्त्री नवीन जोशी ने भी भाजपा सरकार की दोगली और दोहरी नीतियों के कडे शब्दों में निंदा करें और कहा कि ये जन विद्रोह है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना कांग्रेस पार्टी का अब अगला लक्ष्य है।
धरना प्रदर्शन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र barthwal, सुनील थपलियाल, शंकर सिंह मेहरारू,वचन राम, शेर सिंह ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप पाल, शेर सिंह, किशन शर्मा , गुलाब भगत, चौधरी बलदेव सिंह राणा, पप्पू ठेकेदार, अश्वनी चौधरी अशोक मुकेश सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

