पहाड़ का सच देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के सहायक अभियंता प्रदीप सिंह कैड़ा ने 1,002.60 किमी की कठिन एलओसी 1000 किलोमीटर बीआरएम साइकिलिंग स्पर्धा महज 67 घंटे में पूरी कर ली है।
उन्होंने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस के लिए क्वालीफाई कर लिया। यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए अटारी बॉर्डर तक 3,804 मीटर का एलिवेशन गेन पूरा किया। इस शानदार उपलब्धि के बाद प्रदीप कैड़ा ने यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह से भेंट की। एमडी ने उनके धैर्य और फिटनेस की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो

