
बोले जो हुआ उसको भुला के सौहार्द के साथ आगे बढ़ें, मिका सिंह से पहले ही कर चुके हैं बात
बमंत्री सुबोध की तरफ से तस्वीर साफ किए जाने के बाद खत्म हों विवाद: धामी
पहाड़ का सच देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मशहूर हिन्दी-पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी से फोन पर उनके स्वास्थ्य का हाल पूछा। उसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए उनके प्रकरण पर कहा कि गुजरी बातों को भुला के सौहार्द-संवाद और सकारात्मक भाव से आगे बढ़ने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण पर मंत्री भी साफ कर चुके हैं कि उनकी मंशा दलेर का अपमान करने की नहीं थी। उनके स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी नहीं थी,विवाद खत्म हो चुका है। इससे पहले मुख्यमंत्री दलेर के भाई मिका सिंह से भी बात कर चुके हैं और उनसे भी विवाद को खत्म करने के लिए कहा।
दलेर हाल ही में नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले में सांस्कृतिक आयोजन में प्रस्तुति देने आए थे। वह खुद के नियंत्रण में नजर नहीं आ रहे दिख रहे थे। इस पर आयोजन समिति के प्रमुख व मंत्री सुबोध उनियाल, ने मंच पर आकर लिप सिंगिंग पर घोर ऐतराज जताते हुए लगभग फटकार लगाई थी।
मंत्री के इस रवैये ने देश और विदेश में दलेर के प्रशंसकों को बुरी तरह भड़का दिया था। इस मामले में दलेर के भाई मिका,कलाकार राजपाल यादव और अनुपम खेर समेत कुछ अन्य कलाकारों ने मंत्री के रवैये पर नाराजगी जताई थी। सभी ने ये कहा कि दलेर शराब नहीं पीते हैं। उनका स्वास्थ्य खराब था। मंत्री को संयमित रहना चाहिए था। दलेर का अपमान नहीं करना चाहिए था। मंत्री सुबोध इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि उनको दलेर के खराब स्वास्थ्य की जानकारी नहीं थी। उनको किसी ने ये नहीं बताया था।
इसके बाद सीएम ने पहले मिका फिर आज दलेर से फोन पर बात की और दोनों से विवाद को खत्म करने के लिए कहा। दोनों को उन्होंने मित्र बताया है। धामी ने कहा कि उनकी दोनों से बातचीत और मंत्री की तरफ से किसी का अपमान करने की मंशा न होने का बयान सामने आने के बाद अब मंत्री-गायक विवाद खुद ही खत्म हो जाना चाहिए।


