देहरादून। आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला में सेवली रोड पर चल रहा सड़क मरम्मत का कार्य पूर्व सैनिक समिति के प्रयास से आज पूरा हो गया है।

पूर्व सैनिक समिति बनियावाला के अथक प्रयासों से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू
बताते चलें कि बनियावाला में सेवली रोड पर सड़क का काफी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखा था। जिसमें स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी। लोगों की परेशानी देखते हुए पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के साथ समिति के सदस्यों ने सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया और 27 जुलाई’ 26 को करीब 50 मीटर सड़क पर टाइल्स लगाई गई और करीब 50 मीटर सड़क पर आज टाइल्स लगाने का कार्य पूरा कर लिया, बाकी मरम्मत का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
सड़क मरम्मत के कार्य में आर्डेनरी कैप्टन वीरेंद्र सिंह, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, संजय, पूरन सिंह, चंद्र पाल, नंदन बिष्ट आदि द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
