
शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुईं सम्मानित
पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री हैं विदुषी
देश के पहले लेखक गांव की निदेशक के रूप में है अलग पहचान
पहाड़ का सच नई दिल्ली/देहरादून।
पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल की सुपुत्री विदुषी निशंक को शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। विदुषी देश के पहले लेखक गांव की निदेशक भी हैं।

संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार आयोजित यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सामाजिक क्षेत्र की कई अन्य विभूतियों के साथ विदुषी निशंक को ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ प्रदान कर सम्मानित किया।

पेशे से अधिवक्ता विदुषी निशंक भारत के प्रथम ‘लेखक गाँव’ (Writers’ Village) की निदेशक हैं तथा सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। वे अपनी स्वर्गीय माता की स्मृति में स्थापित ‘कुसुम कांता फाउंडेशन’ के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। शैक्षणिक रूप से वे विधि में स्वर्ण पदक विजेता हैं तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से एलएलएम हैं। साथ ही वे यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के लिए कॉमनवेल्थ स्कॉलर रही हैं। शिक्षा, विधि और सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भागीदारी महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व के प्रेरक उदाहरण के रूप में उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रही है।

‘संस्कृति युवा संस्था’ और ‘इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘दिल्ली गौरव अवार्ड्स-2026’ में विदुषी निशंक के अलावा समाज, सिनेमा, कला, व्यवसाय और नेतृत्व के क्षेत्रों से जुड़े कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया है।सम्मानित होने वाले मुख्य विजेताओं ने फिल्म, कला और मीडिया जगतराज़ शांडिल्य, प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संदीप मारवाह, जाने-माने फिल्म निर्माता और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक अश्विन कुमार, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शोभना नारायण, प्रख्यात कथक नृत्यांगनाडॉ. विनोद कश्यप शामिल हैं।

इसी क्रम में सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ मीडिया और कला व्यक्तित्व,सामाजिक सेवा और नेतृत्व अंशु गुप्ता, ‘गूंज’ (Goonj) फाउंडेशन के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता राजयोगिनी बी.के. लक्ष्मी ब्रह्माकुमारीज़, नई दिल्ली केंद्र की प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त): भारतीय सेना के सम्मानित अनुभवी सैनिक डॉ. तौसीफ भट्ट, नेतृत्व और नवाचार के लिए सम्मानित स्वामी प्रेम अन्वेषी जी महाराज, आध्यात्मिक गुरु व्यवसाय, उद्यमिता और प्रशासन मनीष त्रिपाठी, फैशन डिजाइनर और उद्यमी डॉ. मुकेश कुमार, प्रबंध निदेशक, केंद्रीय भंडार डॉ. अजीत पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पब्लिक रिलेशन सोसाइटी सौरव बैसोया, उद्यमी और व्यावसायिक नेतृत्व अंशुल दीवान, कॉर्पोरेट और सामाजिक उद्यमी अन्य प्रमुख विनरअखिलेश मिश्रा, गौरव गुप्ता रेनू सिंह, डॉ. करण चौधरी, राहुल मिश्रा, राजेश बजाज, मोनू चौहानआशीष कुमार (चैंपियन, आत्मनिर्भर भारत)।

