
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित ” खिरसू का बासा प्रोजेक्ट’ का मुख्य उद्देश्य खिरसू में स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक शैली में होम-स्टे (हट्स) और पर्यटन सुविधाएं विकसित करना था। इसका मकसद पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करना था, और स्थानीय निवासियों को रोजगार देकर पलायन को रोकना था।
खिरसू के ‘बासा’ (BASA) प्रोजेक्ट का शिलान्यास 13 दिसंबर 2020 को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा किया गया था। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन 24 फरवरी 2021 को तत्कालीन उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) द्वारा किया गया था।

https://www.facebook.com/share/v/1En7xJxpfD/
करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद, प्रोजेक्ट स्थलों पर ताले लटके होने और बुनियादी सुविधाओं के इस्तेमाल न होने के कारण इस पूरी योजना पर यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडरियाल ने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी आखिर इसका सही उपयोग क्यों नहीं हो रहा है।

