Lavc60.20.101

श्रीनगर। राजस्थान से चार धाम यात्रा पर आई एक महिला ने धारी देवी मंदिर की रेलिंग से अलकनंदा नदी की झील में छलांग लगा दी। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू करते हुए वोट की मदद से महिला को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि, महिला का दो-तीन दिनों से अपनी पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम को करीब सात बजे एक महिला धारी देवी मंदिर पहुंचीं। धारी देवी के दर्शन कर महिला बाहर परिसर में आई और रेलिंग में चढ़कर सीधे अलकनंदा नदी की झील में छलांग लगा दी। मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं की चीख-पुकार के बीच पुलिस को सूचना दी गई। घटना के 10 मिनट में ही कालियासौड़ चौकी प्रभारी विजय शैलानी ने नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और बिना देर किए महिला के रेस्क्यू में जुट गया।
करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जल पुलिस के जवानों ने मोटर वोट की मदद से महिला को बाहर निकाला। महिला के शरीर से पानी बाहर निकाला गया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। महिला की पहचान 32 वर्षीय पिंकी पालीवाल पत्नी विजय पालीवाल, निवासी विनय विहार कालोनी, जयपुर रोड, अजमेर के रूप में की गई। महिला अपने पति और अन्य लोगों के साथ बदरीनाथ यात्रा पर आई हुईं थीं।
शनिवार को वह दर्शन कर वापस लौटते हुए धारी देवी में पहुंचे थे। चौकी प्रभारी विजय शैलानी ने बताया कि बीते दो-तीन दिन से पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था।
बताया कि महिला के पति को उसे अस्पताल में दिखाने और पुनः किसी भी बात के लिए परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई है।

