
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व गढ़वाल मंडल प्रभारी आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व नर्सिंग आंदोलनकारियों के मुकदमे वापस न किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आशा ने नयी जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की गढ़वाल मण्डल में विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द ही की जायगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही गरीब व कमजोर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। आशा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। भाजपा सरकार मानव व वनजीव संघर्ष के प्रति उदसीन है। बाघ, बन्दर, सुअर, भालू के हमलों से त्रस्त है। खेती चौपट हो रही है।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को भी सुचारु रूप से चलाने में सरकार असफल है। पर्यटन सीजन में चारों ओर जाम ही जाम है। आशा ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा से ही जन विरोधी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे को आज भी भाजपा बचा रही है। सीबीआई की जांच का अभी तक पता नहीं है। महिलाओं के विरुद्ध बलात्कार जैसे अपराधों मे भाजपा नेताओं का नाम आने से उनका चरित्र व चेहरा सामने आ गया है।
महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवा दर दर भटक रहा है। नीट पेपर लीक ने फिर साबित क़िया कि भाजपा में कई हाकिम हैं जो पेपर माफिया बन युवाओं के भविष्य को चौपट कर रहें हैं और कमाल यह क़ि 2024 नीट पेपर लीक के बाद इसरो के पूर्व अध्यक्ष के नेतत्व बनाई गई समिति की रेपोर्ट को भी नजर अंदाज क़िया गया है।
उन्होंने कहा कि निरंतर महंगाई से जनता का जीवन दुर्भर हो गया। केंद्र सरकार ईरान इजरायल, अमेरिका युद्ध की विभीषिका का आंकलन करने में असफल रही जो दावा किया गया उसके विपरीत गैस व पेट्रोल डीजल के दाम बेतासा बढ़ा दिए हैं। सरकार मलीन बस्तियों को उजाड़ने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के संज्ञान लेने के बाद भी लोकायुक्त की नियुक्ति न कर मंत्रियो के भ्रस्टाचार को छुपाने के लिए टाला जा रहा है।
प्रेस वार्ता में पुष्पा पंवार, निधि नेगी, पूनम सिंह, अनुराधा तिवारी आदि उपस्थित रहे

