
पहाड़ का सच देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर को प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल पीसी ध्यानी द्वारा कार्मिकों को ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढाई तथा भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला
गुरुवार को पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, माजरा, देहरादून में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक ध्यानी के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा पिटकुल के कार्मिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी। इसके साथ ही भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अंगीकार किया गया।
ध्यानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डाॅ भीमराव अम्बेडकर मैमोरियल के उद्घाटन के अवसर पर हर साल 26 नवम्बर को सवंविधान दिवस मनाय जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर- ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम, जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त), मनोज कुमार, कम्पनी सचिव, अरूण सभरवाल अधीक्षण अभियन्ता, कार्तिकेय दुबे, राजकुमार, बलवन्त सिंह पांगती, श्रीमती सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (मासं), विवेकानन्द, वरिष्ठ लेखाधिकारी, तरूण सिंघल, अधिशासी अभियन्ता, जगबीर सिंह, मुकेष चन्द्र बड़थ्वाल, सतेन्द्र सिंह रावत, राजीव सिंह, श्रीमती मीनाक्षी भारती एवं पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पिटकुल के प्रदेश में स्थित अन्य सभी कार्यालयों एवं उपसंस्थानों में ‘‘संविधान दिवस’’ मनाते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी।

यूजेवीएन लिमिटेड में संविधान दिवस आयोजित
यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में संविधान दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से किया गया।
इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
अजय ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की नींव है।


