
पहाड़ का सच रुद्रप्रयाग।

जनपद से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक चलती हुई गाड़ी पर अचानक एक विशाल बोल्डर गिर गया, जिससे मौके एक महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था, और रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बनी भूस्खलन और कमजोर चट्टानों की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है।
