![](https://pahadkasach.in/wp-content/uploads/2024/04/p18_gangrape1.jpg)
पहाड़ का सच, हरिद्वार/ मंगलौर
![](https://pahadkasach.in/wp-content/uploads/2024/07/SGRRU-ADVT-for-Portal-copy.jpg)
जनपद के मंगलोर क्षेत्र में अपहरण के बाद नाबालिग के साथ दुराचार व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल को शाम करीब सात बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री गांव में ही अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। पहले से ही घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने मौका पाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर पास हीे एक मकान में ले गए। जहां पर एक आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं, दूसरे आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोप है कि किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता रात भर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। तहरीर में कहा कि लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव के उस मकान के आसपास देखा गया था। पीड़ित का कहना है कि जब वह वहां पर पहुंचा तो मकान के ऊपरी भाग का कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोलते ही देखा कि पुत्री बदहवास अवस्था में पड़ी हुई थी और आरोपी भी वहां मौजूद था।उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में पहुंचाया गया।
प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों अजय उर्फ झोझा और छांगा के खिलाफ अपहरण, दुराचार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही, दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।