
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी मेयर से मिले, रोड कटिंग की अनुमति का किया आग्रह
एमडी ने 18 ईसी रोड स्थित कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण , विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा
पहाड़ का सच देहरादून। राजधानी में बिजली की अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके लिए ऊर्जा निगम प्रबंधन एक्टिव मोड में आ गया है। बुधवार को निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर केबिल बिछाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति देने का आग्रह किया।

निरन्तर प्रयास एवं सकारात्मक बदलाव के मंत्र को आधार बनाकार यूपीसीएल लगातार नये आयाम हासिल करने के साथ सभी प्रदेश वासियो को उच्च गुणवत्ता की निरन्तर निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। निगम के प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा बुधवार को विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने व उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए ईसी रोड स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण व अधिशासी अभियंता सेंट्रल के अलावा कई और अधिकारियों के ऑफिस हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आपदा की स्थिति में विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता एवं पर्याप्त मानव संसाधन (Manpower) की पूर्व से ही समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके पश्चात् एमडी ने नगर निगम, देहरादून जाकर मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की गई तथा उन्हें ADB परियोजना के अन्तर्गत देहरादून शहर में संचालित विद्युत केबल अंडरग्राउंडिंग कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित अभियंताओं ने कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। प्रबन्ध निदेशक द्वार मेयर से आग्रह किया गया कि शेष कार्यों को शीघ्र सम्पन्न कराने हेतु रोड कटिंग की अनुमति दिलवाने का कष्ट करें।

