
पहाड़ का सच, पौड़ी/चौबट्टाखाल।
पौड़ी गढ़वाल जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह और विरोध सामने आया है।
13 नवंबर 2026 को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में यह मांग उठाई गई कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को आगामी 2027 के चुनाव में टिकट न दिया जाए। महाराज चौबट्टाखाल से अपने बेटे के लिए टिकट माँग रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुसार विकास कार्य नहीं हुए हैं और पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके चुनिंदा व बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है। नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि इस बार पार्टी हाईकमान चौबट्टाखाल सीट से किसी स्थानीय चेहरे को ही अपना उम्मीदवार बनाए।
https://www.facebook.com/share/v/1EA44hmnVo/
बताते चलें कि सतपाल महाराज वर्तमान में इस सीट से विधायक और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले उनकी पत्नी अमृता रावत भी इस क्षेत्र से जुड़ी सीटों पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जिससे यहाँ महाराज परिवार का राजनीतिक दबदबा रहा है।


