
बिंदुखत्ता सहित सभी गोट खत्ते मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ की मांग
एक महीने में करें सार्थक पहल, अन्यथा आंदोलन की चेवावनी
पहाड़ का सच देहरादून। बिंदुखत्ता सहित सभी गोट खत्ते मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने की मांग को लेकर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंडिया गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिंदुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर, मानपुर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर समेत राजस्व गांव के दर्जे से वंचित सभी गांवों को राजस्व गांव बनाने एवं अन्य मांगों के समाधान के संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

बिन्दुखत्ता समेत राजस्व गांव से वंचित लालकुंआ विधानसभा और अन्य गांवों को राजस्व गाँव बनाने समेत 9 सूत्रीय मांगों पर 2 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक इंडिया इंडिया गठबंधन की पार्टियों- कांग्रेस, भाकपा (माले) व किसान महासभा, पूर्व सैनिकों एवं बिन्दुखत्ता की जागरूक जनता ने क्रमिक अनशन किया। .रावत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनता की इस आवाज को लगातार अनसुना किया गया और गैरसैण के विधानसभा सत्र में भी बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने के लिए निर्वनीकरण का प्रस्ताव पारित करते हुए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे आक्रोशित होकर 27 अक्टूबर को अनशन स्थल पर हुई रैली में सर्वसम्मति से अनशन को स्थगित कर आंदोलन के अगले पड़ाव के रूप में बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर आज 15 नवंबर को देहरादून स्थित “मुख्यमंत्री आवास” कूच करने की घोषणा की गयी।
सीपीआई माले के इंदरेश मैखुरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद दशकों से राजस्व गांव पाने के लिए संघर्ष कर रहे बिंदुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर, मानपुर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर समेत राजस्व गांव से वंचित सभी गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग पर प्रेषित ज्ञापन मे कहा कि बिंदुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर, मानपुर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर समेत राजस्व गांव से वंचित सभी गांवों को हरएक गांव की विशिष्ट परिस्थितियों के अनुसार राजस्व गांव बनाने के लिये राज्य सरकार तत्काल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बिन्दुखत्ता समेत सभी गांवों को राजस्व गांव का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित करे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अनापत्ति प्राप्त कर विधानसभा चुनाव से पहले विधिवत रूप से वन भूमि को राजस्व भूमि में हस्तांतरण कर राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू करे. गौला नदी से भूकटाव रोकने हेतु स्थाई तटबन्ध का शीघ्र निर्माण किया जाय। लालकुआं पेपर मिल और अन्य स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाय।
घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु ओवरहेड टैंक और नलकूप का निर्माण एवं पेपर मिल द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को भूमिगत करने के समझौते को लागू करो, नाले में मौजूद मगरमच्छो को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय। किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन चुके सरकारी आवारा गोवंश पशुओं से किसानों व राहगीरों को निजात दिलाई जाये एवं गौशालाओं को दिये जाने सरकारी अनुदान की सुविधा क्षेत्र के पशुपालकों को भी दी जाय।
प्रदर्शन कारियों का कहना है कि अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत स्टेडियम का निर्माण शीघ्र किया जाए। क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों को तत्काल ठीक किया जाय। श्रीलंका टापू गाँव में आवागमन हेतु पुल का निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र किया जाय। बिन्दुखत्ता के हर घर विद्युत पोल शीघ्र लगाए जाएं। बागजाला में नए विद्युत कनेक्शन पर लगी रोक हटायी जाय। बागजाला गांव में निर्माण कार्य और विकास कार्य शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाय।
गठबंधन के सभी साथियों ने कहा कि यदि 1 माह के भीतर बिंदुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानी बंगर, मानपुर, प्रतापपुर, खोलिया बंगर समेत राजस्व गांव से वंचित सभी गांवों को राजस्व गांव बनाने राज्य सरकार तत्काल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बिन्दुखत्ता समेत सभी गांवों को राजस्व गांव का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार की सहमति प्राप्त नहीं की गई तो इन गांवों की जनता आर पार के संघर्ष के लिए बाध्य होगी। इसी के साथ सभी मलिन बस्तियों को भी मालिकाना हक़ देने की मांग भी की गई। उन्होने कहा कि जनता अब अपने संघर्ष को ओर तेज करेंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
गठबंधन के लोगो को पुलिस द्वारा हाथीबढ़कला मे बैरीकैड लगाकर रोका गया और वहीँ गठबंधन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, कॉमरेड इंदरेश मैखुरी , कामरेड समर भंडारी , कामरेड एस.एस. रजवार , उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, सुरेन्द्र कुमार, इन्डिया गठबंधन, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी बिंदुखत्ता, भाकपा (माले) बिंदुखत्ता कमेटी, आनंद सिंह नेगी अध्यक्ष किसान महासभा उत्तराखंड, बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक एवं समस्त जागरूक नागरिक, हेमंती नंदन दुर्गापाल, गिरधर बम, जगदीश रावत, प्रदीप बथियाल, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, राजेश वालिया , मनीष नागपाल, महेन्द्र सिंह नेगी गुरु जी, ओमप्रकाश सती, मोहन काला, कामरेड कैलाश पांडे, किरन डालाकोटी, बीना जोशी, रांजेंद्र खनवाल, मीना जलाल, मीना कपिल, महेंद्र बिष्ट, मदन लाल, अर्जुन सोनकर, स्वाति नेगी, संजय कनोजिया, राजकुमार जायसवाल, भगवान धामी, पूर्व सैनिक भगवान सिंह मेहरा, गुरदयाल सिंह मेहरा, पुष्कर दानू, रमेश कुमार, हरीश दानू, चंदन फर्स्वाण, राजा धामी, प्रकाश कापड़ी, पंकज दानू, राधा दानू, फूला देवी, भुवन जोशी, प्रताप भंडारी, सुजान सिंह नेगी, उर्मिला धामी, पूजा यादव, खुशाल सिंह मेहता, गोविंद दानू, त्रिलोक मेहता, पुष्पा देवी, कुंदन मेहता, पुष्कर दुबड़िया एवं किशन बघरी, रणजीत गैंडा, राजेन्द्र सिंह टोलियां, रणजीत कनवाल, शंकर राम, शंकर जोशी, चंचल मेहता, इन्दर पनेरा, सोनू क्वारबी, बलदेव सिंह कार्की, गोविंद सिंह कार्की, अंकित सिंह, बीना जोशी, बीजू मनराल, विमला पाल एवं हरीश पांडे जी सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।


