
पहाड़ का सच देहरादून। बनियावाला में चल रही रामलीला के पंचम दिवस की लीला का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून, उत्तराखण्ड पुरोहित समाज के अध्यक्ष हर्षपति घिल्डियाल एवं सदस्य के कर कमलों द्वारा किया गया।
आज के आमंत्रित मेहमान निरंजन चौहान, यूकेडी प्रत्याशी, सुभाष डंडरियाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रेशम विभाग, अनिल भंडारी, उपाध्यक्ष महानगर, यूकेडी, डा राजदीप डिमरी, सुमीत पुंडीर, पार्षद सुंदरवाला, डॉ शिवचरण नौडियाल, जिले पंचायत पैठाणी, सुभाष डिमरी, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुरोहित समाज, कृष्णानंद नौडियाल, गोपाल काला, दीपेंद्र नौटियाल, सुबोध सेमवाल, कमलेश नैनवाल, सुरेन्द्र भट्ट आदि रहे।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी कीर्तन मंडली, साईं विहार एवं नव दुर्गा कीर्तन मंडली, नंदन एनक्लेव के सुंदर भजनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि बनियांवाला क्षेत्र में रामलीला हो रही है उससे क्षेत्र खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या अन्य किसी क्षेत्र में आज हमारी मातृ शक्ति सबसे आगे रहती है। उन्होंने सत्याश्रय रामलीला कमेटी, पूर्व सैनिक समिति और रावत फार्म हाउस का आभार प्रकट किया।
वहीं सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी के प्रत्याक्षी निरंजन चौहान ने कहा क्षेत्र में निरंतर ऐसे आयोजनों से लोगों में सुख और शांति का संचार होता है।
आज की लीला का मंचन केकई के कोप भवन से शुरू होता है। राजा दशरथ कोप भवन जाते हैं और केकई को पूछते हैं कि क्यूं रुष्ट हो तो केकई अपने दो वरों की याद दिलाती है और राजा से अपने वर मांगती है, एक वर से राम को चौदह वर्ष का वनवास और दूसरे वर से भरत को अयोध्या का राज मांगती है।


