
उस महिला से साक्ष्य मांगे जो खुद को बता रही है हरक सिंह रावत की पत्नी
पहाड़ का सच देहरादून। पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती दीप्ति रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीप्ति रावत का कहना है कि कहा वह पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत की पत्नी हैं। उन्होंने उस महिला को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है जो भूमि विवाद होने पर खुद को डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बता रही है। श्रीमती दीप्ति ने कहा कि हालिया भूमि प्रकरण से जो बातें मीडिया में आ रही हैं उससे उनके परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंच रही है।
मामला संक्षेप में: शनिवार को एक दिव्यांग व्यक्ति ने एसएसपी देहरादून को लिखित शिकायत में कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत पर उसकी जमीन कब्जाने, मारपीट करने का आरोप लगाया। दिव्यांग ने अपने बयान में कहा कि उक्त महिला खुद को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताती हैं। उसकी शिकायत पर ssp ने मामला जांच के लिए एसपी सिटी को सौंप दिया है।
देखें वीडियो दीप्ति रावत का वीडियो


