
पहाड़ का सच देहरादून। 26/11 के NSG कमांडो राकेश कुमार जो उत्तराखंड के देहरादून के प्रेमनगर के रहने वाले हैं, अपने ही घर पर भाई द्वारा कब्जा किए जाने और उसे वापस मांगने पर हमले, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे हैं, जिसके लिए वे शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
वीडियो लिंक में देखें:
मिली जानकारी के अनुसार कमांडो राकेश कुमार ने प्रेमनगर में अपना घर बनाया हुआ है, उन्होंने अपने भाई को रहने के लिए घर दिया हुआ था, पर जब वो सेवानिवृत्त होकर वापिस आए तो उन्होंने अपना घर वापिस मांगा तो उनके भाई ने जबरदस्ती कब्जा कर दिया, अब वो एक साल से अपने ही घर के लिए दर दर भटक रहे हैं। जब किसी ने उनकी पीड़ा नहीं सुनी तो उन्होंने घर का ताला तोड़कर अपना कब्जा कर लिया। अब उन्होंने अपने भाई पर उनके परिवार पर हमला करने, पत्थरबाजी करने और अब गोली मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले पूर्व कमांडो को अपनी ही संपत्ति और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व सरकार के समक्ष दर-दर भटकना पड़ रहा है।


