
पहाड़ का सच देहरादून। एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष और बीएलए-1 गोदावरी थापली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी बीएलए,मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट वितरित की गई। बैठक में एसआईआर प्रभारी मसूरी विधानसभा अमेंद्र बिष्ट ने सभी बीएलए को फॉर्म 6 को भरे जाने के संबंध में जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, प्रभारी अमेंद्र बिष्ट, हीरा पाल ठाकुर, उपेन्द्र थापली, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, मनीष गोनियाल, सुशील डोभाल, अनुराग मित्तल, दुर्गेश गौतम, मोहन थापली, दीप चौहान, नीतीश राजोरिया,निशा देवी,ऊषा थापा, शीतल गुरुंग, कामिनी, सूरज क्षेत्री, अनिल पुंडीर, अशोक खंडूरी, राजू गुरुंग,पवन खरोला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रशांत खंडूड़ी ने किया।


