पहाड़ का सच/एजेंसी।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और पंजाब संगठन में फेरबदल करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव सी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा ‘मोना’ (रामपुर खास से विधायक) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन को मजबूती देने के लिए देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और नेता परगट सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का स्थान लिया है, जिन्होंने आंतरिक कलह के बाद इस्तीफा दे दिया था।

