पहाड़ का सच देहरादून। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री द्वारा विश्व हार्ट दिवस के अवसर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ योगेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि डॉ. योगेन्द्र सिंह वरिष्ठ एवं जन सेवा के प्रति समर्पित चिकत्सक हैं जिन्होंने कोरोनेशन चिकित्सालय सहित कई चिकित्सालयों में अपने सेवायें दी तथा उत्तराखंड राज्य के दूर-दराज क्षेत्र के मरीजों ने उनकी सेवाओं का लाभ लिया।

डॉ. योगेन्द्र सिंह वर्तमान में मैक्स चिकित्सालय में अपनी सेवायें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि डॉ. योगेन्द्र सिंह की सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सदस्य आशीष खत्री, आकाश बिष्ट, सुबोध रावत, अशोक खत्री, प्रणव खत्री आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

