– 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या
– मार्काडोस कंपनी को नोटिस, ब्लैक लिस्ट हो सकती है कंपनी
पहाड़ का सच देहरादून। यूपीसीएल।के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने रविवार देर रात ‘प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या आई।
प्रबंध निदेशक बताया कि निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आई, जिस पर महोदय ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, मार्काडोस कंपनी द्वारा अपनाई जा रही पूर्वानुमान प्रक्रिया व वास्तविक स्थिति में काफी अंतर होने के कारण अपनी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कंपनी को अपने पूर्वानुमान में शीघ्र सुधार करने की सख्त चेतावनी दी।
इसके साथ ही कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कंपनी को कहा गया है कि अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाय। ये कंपनी बिजली घर का रखरखाव व अन्य तकनीकी काम देखती है।

