पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पंवार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी एवं गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थलीसैंण के अध्यक्ष मंगल सिंह के प्रयासों से भाजपा ओबीसी विभाग के पौडी जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पंवार एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना चाहती है उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिनेश सिंह पंवार एवं उनके साथियों का पटका एवं माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत कर उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा ओबीसी विभाग के पौडी जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह पंवार, भरत सिंह पंवार, मनवर सिंह पंवार, दिलवर सिंह पंवार, हर्ष सिंह पवार, मुकेश पंवार, विकास पंवार, कुलदीप पवार, मनोज पंवार, कमल बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह पंवार, दिनेश बिष्ट, अर्जुन पवार, मोहित पवार, दिलवर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, अरविन्द सिंह कंडारी, अंकित चौहान, पंकज गौड, भुवेन्द्र गौड, सोहन सिंह , सुनील पंत, राजेन्द्र, सुरेन्द्र, धन सिंह, कलम सिंह, वीर सिंह, नितिन पंवार, र्पू सैनिक आनन्द सिंह पंवार, दिलवर सिंह पंवार, प्रकाश मुडेपी, रणजीत सिंह रावत, धीरज पंवार, राहुल सिंह, प्रधान श्रीमती शशि कला आदि शामिल थे।

