पहाड़ का सच देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र रांगड ने रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्या विहार, नारायण विहार के आरपी स्पोर्ट्स क्लब में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं संवाद कार्यक्रम में मौजूद रही।
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के अलावा युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा बिजली,पानी,सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आए दिन चुने हुए जनप्रतिनिधियों से मांग की जाती है लेकिन कभी भी संतोषजनक निराकरण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन सुरेंद्र रागढ़ को ही मिलेगा। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र रांगड सभी लोगों के दुख सुख में साथ में खड़े रहते हैं और मददगार भी हैं।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद सेमवाल ,कृष्ण स्वरूप बड़ौनी, हेमंत उप्रेती ,नवीन रमोला ,टेग बहादुर ,पूरण पाल ,दिनेश बगियाल जी, सौरव नेगी ,आरती राणा ,मीरा लिंगवाल ,राजेंद्र सिंह मेहरा ,मित्तल ,राणा आदि मौजूद रहे।

