
– निगम की बोर्ड बैठक में उपरोक्त आशय के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
– सेवाकाल में मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ी, साढ़े पांच लाख से साढे सत्रह लाख मंजूर
– विद्युत दुर्घटना एवं मृत्यु/अपंगता पर अनुमन्य अनुग्रह धनराशि दो लाख से बढ़ाकर दस लाख
पहाड़ का सच देहरादून। पिटकुल के सभी कार्मिकों को राजस्व लक्ष्य हासिल करने के बाद उनकी मेहनत के बदले दिवाली से पहले प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सेवाकाल में मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति कब रूप में साढ़े पांच लाख से साढे सत्रह लाख दिए जाएंगे। .मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को पिटकुल के निदेशक मण्डल की 109वीं बैठक में कारपोरेशन एवं कार्मिक हित में कई गये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

निगम के प्रवक्ता के अनुसार निदेशक मण्डल के अनुमोदन के उपरान्त पिटकुल में कार्यरत नियमित एवं संविदा कार्मिकों को दीपावली से पूर्व प्रोत्साहन धनराशि (Incentive) प्रदान किए जाने को मंजूरी दी गई। पिटकुल को वर्ष 2025-26 में हुये रिकार्ड शुद्ध लाभ 128 करोड़ के वित्तीय लाभ एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों तथा कार्मिकों द्वारा आगामी वर्षों मे निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने की प्रेरणास्वरूप निदेशक मण्डल द्वारा पिटकुल के पूर्णकालिक निदेशकों एवं नियमित 869 कार्मिकों को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किये गये प्रदर्शन (केपीआई के आधार पर) वर्ष 2025-26 हेतु 33,119/-से लेकर 66,238/-तक की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किये जाने एवं आउटसोर्स (विभागीय संविदा, उपनल, एसएचजी एवं पीआरडी) के माध्यम से नियोजित 547 कार्मिकों को रू0 12,000/(रू बारह हजार मात्र) की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन प्रदान किया गया।

इससे पूर्व निदेशक मण्डल की 108वीं बैठक में प्रदान किये गये अनुमोदनोपरान्त पिटकुल को वर्ष 2025-26 में हुये रिकार्ड शुद्ध लाभ 128 करोड़ के वित्तीय लाभ में से सरकार को रू0 25.65 करोड़ (रू0 पच्चीस करोड़ पैंसठ लाख) का लाभांश प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त निदेशक मण्डल द्वारा कार्मिकों के हित में प्रस्तुत निम्नवत् प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन प्रदान किया गया।
पिटकुल में कार्यरत नियमित, पूर्णकालिक कार्मिकों (ईपीएफ से आच्छादित) की सेवाकाल में मृत्यु होने के फलस्वरूप अनुग्रह क्षतिपूर्ति धनराशि को 25,000/- से 1,00,000/- दर को पुनरीक्षित करते हुये किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
पिटकुल के त्रुटिपूर्ण विद्युत पारेषण तंत्र के सम्पर्क में आने पर वाह्य व्यक्तियों की घातक एवं साधारण विद्युत दुर्घटना एवं मृत्यु/अपंगता के परिणामस्वरूप अनुमन्य अनुग्रह धनराशि 2,00,000/- को पुनरीक्षित करते हुये 10,00,000/- करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
अंशकालिक सफाई कर्मियों के नियत मासिक मानदेय 3,500/- से पुनरीक्षित कर 5,500/- करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनमोदन प्रदान किया गया। निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत पिटकुुल के स्टाॅफ स्ट्रक्चर के पुनरीक्षण सम्बन्धी प्रस्ताव पर भी निदेशक मण्डल द्वारा विचारोपरन्त स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किए जाने का फ़ैसला लिया गया।
कारपोरेशन में इंडस्ट्रियल ट्रेनियों को अनुमन्य मासिक मानदेय में वृद्धि सम्बन्धी प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया। एडीबी परियोजनाओं के तहत एआईएस विद्युत उपसंस्थान सरवरखेड़ा, उद्यम सिंह नगर के निर्माण का अनुमोदन,वर्ल्ड बैंक फन्डिंग के अन्तर्गत 132 केवी उपसंस्थान, बागेश्वर के रिस्टोरेशन कार्यों के निर्माण हेतु अनुमोदन,220 केवी हाईब्रिड बे फाॅर 220 के वी पिरानकलियर-पुहाना सर्किट-।।। का अनुमोदन प्रदान किया गया।
रिलाईबिल कम्यूनिकेशन एण्ड डाॅटा एक्यूजिशन सिस्टम फाॅर पिटकुल’’ सम्बन्धी प्रस्ताव पर भी निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में प्रमुख सचिव (ऊर्जा), डाॅ आर मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव (वित्त), खजान चन्द्र पाण्डे, स्वतंत्र निदेशक एन रवि शंकर (सेवानिवृत्त आईएएस), स्वतंत्र निदेशक पराग गुप्ता, (सेवानिवृत्त आईएएस), स्वतंत्र निदेशक अरविन्द बड़थ्वाल, पिटकुल एवं उपाकालि के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी, यूजेवीएन लि के प्रबन्ध निदेशक अजय कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (मासं), अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) पिटकुल मनोज कुमार, मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार एवं कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल के साथ पिटकुल के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


