रामनगर। रामनगर में आयोजित मिनी सरस मेले की दूसरी शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आई। मेले में प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता महारा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसारी लोकगीतों की धुनों पर पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और भी खास हो गया, जब जौनसारी गीत की धुन पर रामनगर के उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान खुद को रोक नहीं पाए।
इसका वीडियो सामने आने के बाद सरकारी सेवा आचरण को लेकर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया।
वहीं नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में सबसे पहले यह देखा जाएगा कि वीडियो किस समय का है और उस दौरान SDM की ड्यूटी की क्या स्थिति थी। जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
https://www.facebook.com/share/v/1CeoQxgTq3/

